ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम
प्रतिष्ठित पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर में 27 अक्टूबर से ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाली प्रतिष्ठित पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस अहम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें एशिया क्षेत्र की शीर्ष राष्ट्रीय टीमें प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए मुकाबला करेंगी।
समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने से संबंधित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष तौर पर हॉकी स्टेडियम के नवीनीकरण से जुड़े चल रहे सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मैचों के शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।
पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार विश्व खेल प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को सुचारू और निर्बाध रूप से करवाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।