Saturday, 3 October 2026
परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजेश विज ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजेश विज ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजेश विज ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

जालन्धर  - एस एन एन 

 कांग्रेस द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा विधायक ओलम्पियन स. परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मन्दिर, जालन्धर के महासचिव एवं अल्फा़ महेन्द्रू फाउंडेशन के सभापति राजेश विज ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कांग्रेस ने 2 अक्तूबर को परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। 

राजेश विज ने कहा कि परगट सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर आपसी मतभेद और गुटबंदी को दूर कर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परगट सिंह स्वयं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं और खेल के मैदान में नेतृत्व का अनुभव रखते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद परगट सिंह ने भी पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और जनता की सेवा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। 

राजेश विज ने विश्वास व्यक्त किया कि परगट सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस में आपसी समन्वय बढ़ेगा, संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा होगी।

उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी, यह विश्वास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में देखा जा रहा है।

Published on: 03 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111