सैक्स रैकेट का भंडाफोड, 4 महिलाओअं सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार
लुधियाना - एस एन एन
जिले के गैसपुरा इलाके में पुलिस टीम ने चले रहे अवैध देह व्यापार के ठिकाने पर छापेमारी की। मौके से चार महिलाओं सहित 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस टीम ने बताया कि इस जगह पर गलत गतिविधियां चलने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, इनमें ठिकाना चलाने वाले एक गुरसिख व्यक्ति और उसकी सास भी शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एएसआई सजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को पहले भी इस जगह पर गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी। उस समय संबंधित लोगों को चेतावनी देकर यह काम बंद करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि चेतावनी के बावजूद दोबारा यह गतिविधियां शुरू कर दी गईं।
एएसआई सजीत सिंह के अनुसार, पुलिस को दोबारा गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने मौके पर रेड की और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।