Friday, 2 October 2026
महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं - कालिया

महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं - कालिया

महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं - कालिया

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जालंधर शहरी ने किया नमन, 

जालन्धर - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को एकता, सद्भाव, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, उच्च विचारों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देशवासियों के लिए आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, सुभाष सूद, जिला सचिव अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, संजीव शर्मा मनी, कृष्ण सोनी, आर.के. मल्होत्रा, प्रमोद कश्यप, अजमेर सिंह बादल, प्रदीप खुल्लर, मनहर पाषाण, भगत मनोहर लाल, अनु शर्मा, भूपिंदर अनु,नरेश दीवान, मनोज अग्रवाल, मनजीत सरोया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on: 02 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111