Wednesday, 4 November 2026
पुलिस ने नशे के कारोबारी के घर व दुकान को गिराया

पुलिस ने नशे के कारोबारी के घर व दुकान को गिराया

पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध 

पुलिस ने नशे के कारोबारी के घर व दुकान को गिराया

पंजाब/ मानसा -  एस एन एन 

पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के विरोध में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आरोपी अश्विनी कुमार को सालासर से हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को गिरा दिया है। आरोपी की मेडिकल शॉप के पास भी पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची । मौके पर मौजूद लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए मेडिकल शॉप में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया और दुकान को भी गिरा दिया। बता दे मृतक के परिजन सीबीआई से मामले की जांच करवाने के लिए अड़े हुए हैं।

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दुकानदार ने उन पर गोलियां चलाईं। जख्मी हालत में उन्हें मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

परमिंदर सिंह झोटा लंबे समय से शहर के मेडिकल स्टोरों पर नशा बेचने का विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर उनका कई दुकानदारों से झगड़ा भी हुआ था। वह शहर के मुख्य बाजार रेलवे फाटक के पास एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे तभी दुकानदार ने उन पर गोलियां चला दीं। दुकानदार सरेआम गोलियां चलाता रहा। परमिंदर सिंह झोटा ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, वह एक दुकान में घुस गए थे।

Published on: 15 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111