Saturday, 19 September 2026
पुलिस कमीश्नर सतिन्द्र सिंह एक्शन में

पुलिस कमीश्नर सतिन्द्र सिंह एक्शन में

पुलिस कमीश्नर सतिन्द्र सिंह एक्शन में

जालन्धर में कई थाना प्रभारी बदले

जालंधर - रमेश महेन्द्रू 

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के देर रात विभिन्न थानों की औचक चेकिंग के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। कई थाना प्रभारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत थाना नंबर-1 के प्रभारी राकेश कुमार को थाना नंबर-8 का इंचार्ज लगाया गया है। वहीं थाना नंबर-5 के प्रभारी जगदीश को थाना नंबर-3 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा बारादरी थाने से रविंद्र कुमार को DCP स्पेशल ब्रांच के साथ लगाया गया है। थाना नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी को थाना बारादरी में तैनात किया गया है।

वहीं सीआईए प्रभारी सुरेंद्र को थाना रामामंडी और रामामंडी के प्रभारी जसपाल सिंह को थाना नंबर-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर की देर रात औचक चेकिंग के बाद हुए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Published on: 19 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111