Wednesday, 4 November 2026
पंजाब दौरे के दौरान पविंदर बहल के आवास पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब दौरे के दौरान पविंदर बहल के आवास पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब दौरे के दौरान पविंदर बहल के आवास पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जालन्धर - एस एन एन 

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार सक्रिय नायब सिंह सैनी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में पविंदर बहल के निवास पर पहुंचकर उनसे विशेष मुलाकात की। पंजाब में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक वर्गों से संवाद के क्रम में हुई यह मुलाकात जालंधर में विशेष रूप से चर्चा का विषय रही।

इस मुलाकात के दौरान सामाजिक विकास, व्यापारिक एवं औद्योगिक विषयों तथा पंजाब के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

श्री सैनी और पविंदर बहल के बीच व्यापार एवं उद्योग के बदलते स्वरूप, उद्यमियों की आवश्यकताओं, युवाओं के लिए नए अवसर तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भूमिका जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ।

मुलाकात के दौरान पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए गए। जालंधर में पविंदर बहल के आवास पर हुई इस विशेष भेंट ने क्षेत्र के व्यापारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर संवाद को एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

गौरतलब है की कुछ दिन पहले पंजाब दौरे पर राष्ट्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह भी पविंदर बहल से मिले और इन्ही विषयो को लेकर गंभीर वार्तालाप हुई जो पंजाब के व्यापर जगत के भविष्य लिए एक अहम् मुद्दा बना हुआ है जिसमे पविंदर पहल की अहम् भूमिका साबित हो रही है |

गौर हौ कि पविन्द्र बहल सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मन्दिर के कोषाध्यक्ष है और वह जालन्धर के नार्थ  या सैंट्रल विधानसभा क्षैत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक है। उनका देश के गृहमंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उनके आवास पहुंचने को राजनीतिक पहलू से भी देखा जा रहा है।

Published on: 20 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111