Sunday, 13 September 2026
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में - राजनीति में गर्माहट शुरू

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में - राजनीति में गर्माहट शुरू

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में - राजनीति में गर्माहट शुरू

आप नेताओं ने भाजपा व पी एम मोदी के विदेश दौरे पर कसे तंज 

लुधियाना - बी बी आई  टी डेस्क

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। पंजाब में पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं पंजाब में एसआईआर को लेकर आप पार्टी द्वारा आज गुरु नानक भवन में मीटिंग रखी गई। जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्पीकर कुलतार संधवा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलतेज पन्नू सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

मामले की जानकारी देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि यह मीटिंग एसआईआर को लेकर की गई। ऐसे में भाजपा द्वारा एसआईआर के जरिए हमले को लेकर तैयारी करने के लिए मीटिंग की गई है।जिसमें हलका इंचार्ज और वालटिंयर को तैयार करने के लिए बात की गई। पन्नू ने कहा कि भाजपा के पास एजेंसी है। जिसमें ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल में किया गया। वहीं पंजाब में करने की कोशिश की जा रही है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के वोटर्स पढ़े-लिखे है और वह ऐसा कुछ होने नहीं देंगे।

वहीं अमन अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर आप पार्टी की ओर से मीटिंग की जा रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर कहा कि महंगाई को रोकने के लिए केंद्र टोटल फेल साबित हो रही है।

भाजपा को लेकर कहा कि केंद्र द्वारा एजेंसी की ओर से दूसरी पार्टी के नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा दबा सकती है, लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत सकती। सीएम मान की अगुवाई में पार्टी ने 4 सालों में नेक काम किए है और आने वाले चुनावो में पार्टी बड़ी लीड से जीत हासिल करेंगी।

संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। उनके परिवार से बात हुई है। पार्टी उनके साथ खड़ी है। वहीं पीएम मोदी के विदेशी दौरे पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को एक साल तक यात्रा कम करने और सोना ना खरीदने की अपील कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर खुद विदेशी दौरे लगातार कर रहे है।

Published on: 19 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111