Wednesday, 4 November 2026
पंजाब में खसखस की खेती शुरू करवाना भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार का पहला होगा फैसला

पंजाब में खसखस की खेती शुरू करवाना भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार का पहला होगा फैसला

पंजाब में खसखस की खेती शुरू करवाना भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार का पहला होगा फैसला

किसानों की खुशहाली और नौजवानों की हिफाजत जरूरी -  सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां

चण्डीगढ़  -- बी बी आई टी डेस्क 

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्लान बिस्वास और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब प्रदेश प्रभारी सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने पंजाब में बढ़ते नशे के कहर, चिट्टे के कारण उजड़ रहे परिवारों, किसानों की खराब आर्थिक हालत और प्रदेश के नौजवानों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है।

 यहाँ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने कहा कि चिट्टे और दूसरे नशों के कहर ने पंजाब के अनगिनत घरों को गहरे दुख में धकेल दिया है। कई घरों के नौजवान उम्र से पहले ही मौत के मुंह में जा रहे हैं, माता-पिता अपनी औलाद खो रहे हैं और कई दर्दनाक मामलों में कम उम्र में ही महिलाओं के सिर से पति का साया उठ जाता है। बच्चे भी माता-पिता के प्यार और सहारे से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को बचाना और दुख झेल रहे परिवारों का सहारा बनना समाज और खासकर सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पंजाबी नौजवानों की टास्क फोर्स तुरंत बनाई जाएगी और सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चिट्टे और दूसरे नशों की लत से जूझ रहे लोगों के लिए बेहतर इलाज और नशा छुड़ाने की सुविधाओं का प्रबंध करेंगे। पंजाब के नौजवानों को तुरंत रोजगार देंगे और किसानों तथा खेत मजदूरों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई खेती की शुरुआत करेंगे।

दोनों नेताओं ने आगे कहा कि पंजाब में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनाना पंजाबियों की जिम्मेदारी है और राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अफीम और खसखस की खेती की शुरुआत भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार करवाएगी।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी किसानों की खुशहाली, खेत मजदूरों की आर्थिक तरक्की, नशों से पीड़ित परिवारों की मदद और पंजाब के गांवों के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और दुनिया भर में बसे पंजाबियों से पक्का वादा है।

Published on: 19 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111