Wednesday, 4 November 2026
पंजाब में बजेगा कांग्रेस का चुनावी बिगुल 4 नवम्बर को

पंजाब में बजेगा कांग्रेस का चुनावी बिगुल 4 नवम्बर को

पंजाब में बजेगा कांग्रेस का चुनावी बिगुल 4 नवम्बर को

राहुल गांधी करेंगे संगरूर रैली को संबोधित 

पंजाब खनन माफिया, भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी चरम पर 

जालंधर । एस एन एन 

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशा, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन के मुद्दों को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जालंधर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर से सांसद चरनजीत सिंह चन्नी समेत पार्टी के वरिष्ठ विधायकों और पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब को राज्य सरकार नहीं, बल्कि दिल्ली से नियंत्रित माफिया चला रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की गई कि कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने अभियानों को तेज करने के लिए 4 नवंबर को संगरूर में एक बड़ी रैली करने जा रही है। इसमे लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि संगरूर रैली के जरिए पंजाब के ज्वलंत मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर मान सरकार से सीधे जवाब मांगा जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब के बिगड़े हालातों और सरकार की विफलता के खिलाफ 4 तारीख की संगरूर में विशाल रैली का मुद्दा होगा। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होकर जनता की आवाज बुलंद करेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा के परिवार और पीड़ितों के समर्थन में लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें राज्य के हर हलके से पार्टी कार्यकर्ताओं के जत्थे शामिल होंगे।

नशे का बढ़ता प्रकोप: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पंजाब में हर रोज युवा नशे की ओवरडोज के कारण जान गंवा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस आवाज उठाने वाले लोगों व पीड़ित परिवारों को परेशान कर रही है।

दिल्ली से सरकार चलाने का आरोप: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सिर्फ नाममात्र के रह गए हैं और सारे फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं।

अवैध खनन और भ्रष्टाचार: नेताओं ने दावा किया कि सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में नदियों से रात के अंधेरे में अवैध खनन (माइनिंग) किया जा रहा है। राज्य में रिश्वतखोरी चरम पर है।

Published on: 30 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111