Wednesday, 4 November 2026
पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह नें मां चिंतपूरणी दरबार में हुए नतमस्तक

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह नें मां चिंतपूरणी दरबार में हुए नतमस्तक

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह नें मां चिंतपूरणी दरबार में हुए नतमस्तक  

देश सहित पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली व जनकल्याण के लिए प्रार्थना की

हिमाचल / चिंतपूरणी - बी बी आई टी डेस्क 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री माता चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पंजाब सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

परगट सिंह ने समस्त देशवासियों को नवरात्रि और अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना की।

माता चिंतपूर्णी दरबार में इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ब्रह्म महिंद्रा, पूर्व मंत्री एवं वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां, राज कुमार वेरका, पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदू बाला, पवन आदिया और मिक्की डोगरा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे।

Published on: 19 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111