Sunday, 13 September 2026
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन राजनीतिक जगत में शोक की लहर

जालंधर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

आम आदमी पार्टी के मंत्री मोहिंदर भगत के पिता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में बस्ती एरिया स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

भगत चुन्नी लाल जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक एक प्रमुख चेहरा रहे। वे पंजाब सरकार में वन एवं वन्यजीव तथा श्रम मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

भगत चुन्नी लाल का जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार जालंधर आकर बस गया था। उन्होंने मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त की। राजनीति के साथ-साथ वे व्यावसायिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे और खेल सामग्री के निर्यात का कारोबार करते थे। उनके परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

अंतिम संस्कार

भगत चुन्नी लाल का अंतिम संस्कार आज, वीरवार 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे

बस्ती शेख श्मशान घाट, मॉडल हाउस रोड, जालंधर में किया जाएगा।

Published on: 10 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111