Wednesday, 4 November 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर बसों को दी हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर बसों को दी हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर बसों को दी हरी झंडी

गांवों को शहरों से जोड़कर कनेक्टिविटी बेहतर होगी

पंजाब/चण्डीगढ़। बी बी आई टी डेस्क 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाई। यह बसें ग्रामीण और छोटे शहरों वाले रूटों पर चलेंगी। इन रूटों पर बसों के चलने से रोजमर्रा के रोजगार और काम-धंधों पर जाने वालों को राहत मिलेगी। नई बसों से करीब 200 ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी रोजगार मिलेगा।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज पीआरटीसी के बेड़े में 100 'जूनियर' बसें शामिल की गई हैं। मुझे विश्वास है कि इससे गांवों को शहरों से जोड़कर कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह हमारी सरकार की एक बेहतरीन पहल है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन 100 बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया।

Published on: 27 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111