पंजाब के जंडियाला गुरु इलाके में गांव नवां पिंड इलाके में पुलिस चौकी के बाहर फायरिंग
एक युवक की मौके पर मौत और एक गम्भीर रूप से घायल
अमृतसर - बी बी आई टी न्यूज
पंजाब के जंडियाला गुरु इलाके में गांव नवां पिंड इलाके में देर रात गोलियां चलाए जाने की खबर है। यह घटना पुलिस चौकी के सामने हूई बताई जा रही है। जहां 2 नौजवानों पर अंधाधुंद फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग की।
गोलियां चलने के बाद एक युवक चौकी के बिल्कुल सामने गिर गया और उसकी गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना जंडियाला गुरु इलाके के गांव नवां पिंड में हुई। पुलिस चौकी के सामने फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और वारदात से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले अज्ञात युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमलावर वारदात के बाद किस दिशा में गए। पुलिस की जांच में अब वारदात के पीछे के कारणों पर भी फोकस है। गोलीबारी किस वजह से हुई और दोनों युवकों को ही निशाना क्यों बनाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों और फायरिंग के कारण को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।