Thursday, 17 September 2026
पंजाब के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

पंजाब के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

पंजाब के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद 

गुरदासपुर - एस एन एन 

गुरदासपुर जिले के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय रोहित कुमार उर्फ रविंदर सिंह के रूप में हुई है। रोहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तुगलवाल से होकर गुजरते सूए से बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था और सरकारी स्कूल बस्सरावां में पढ़ता था। मृतक की मां कमलजीत कौर ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए मामले की गहराई से जांच की मांग की है। मृतक की मां कमलजीत कौर के अनुसार, उनका बेटा घर से पैसे लेकर मोटरसाइकिल पर सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन रात को वापस नहीं आया।

इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

सुबह रोहित उर्फ रविंदर का शव तुगलवाल के पास सूए से बरामद हुआ। परिवार का कहना है कि रोहित को उसके दोस्तों ने बुलाया था और वह मोटरसाइकिल पर उनसे मिलने गया था। मां ने आशंका जताई है कि किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ उसकी कहासुनी या झड़प हुई और इसी दौरान उसकी हत्या कर शव सूए में फेंक दिया गया।

 

परिवार का यह भी आरोप है कि घटना को आत्महत्या या पानी में छलांग लगाने का रूप देने के लिए उसकी चप्पल और पैंट सूए के किनारे पर रखी गई हो सकती है। मृतक की पैंट का बटन टूटा हुआ और पैंट फटी हुई होने की बात भी परिवार ने कही है, जिससे उन्हें झड़प का शक है। परिवार के मुताबिक, रविंदर को अच्छी तरह तैरना आता था, इसलिए उनके अनुसार पानी में डूबने की संभावना भी संदिग्ध है। इसके अलावा उसका आईफोन और मोटरसाइकिल भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारी मेजर सिंह का कहना है कि सारे मामले की जांच जारी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 17 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111