Wednesday, 4 November 2026
पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक की दाना मण्डी में पुलिस टीम पर फायरिंग

पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक की दाना मण्डी में पुलिस टीम पर फायरिंग

पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक की दाना मण्डी में पुलिस टीम पर फायरिंग 

कोई हताहत नहीं - दो आरोपी काबू एक फरार 

डेरा बाबा नानक । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में उस समय हड़कंप मच गया, जब दाना मंडी इलाके में पीछा कर रही पुलिस टीम पर तीन संदिग्ध बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को काबू कर लिया।

जबकि तीसरा संदिग्ध मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। फायरिंग की इस घटना में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

डीएसपी जोगा सिंह के अनुसार, थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक मुंह बांधकर मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा करना शुरू किया। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीनों दाना मंडी की ओर भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान दाना मंडी में मौजूद स्थानीय युवकों ने भी पुलिस की मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी मंडी में मौजूद घनी झाड़ियों और पेड़-पौधों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

डीएसपी जोगा सिंह ने बताया कि तीसरे संदिग्ध को पकड़ने के लिए दाना मंडी क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। पुलिस बल झाड़ियों और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रहा है। 

पुलिस का प्रयास है कि फरार संदिग्ध को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके साथियों और संभावित आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Published on: 28 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111