पहले पति को छोड़ा
फिर गोपाल से की लव मैरिज
अब प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
हरियाणा/फरीदाबाद - बी बी आई टी न्यूज
हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को झकझोर देने वाली खबर है। यहां गोपाल नाम के व्यक्ति की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी काजल और कथित प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था और लंबे समय से फरीदाबाद में काम कर रहा था। करीब 16 साल पहले उसकी मुलाकात काजल से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
पुलिस के अनुसार, काजल और योगेंद्र के बीच करीब तीन साल से संबंध थे। इस बात को लेकर गोपाल और उसके परिवार में विवाद होता था। आरोप है कि इसी विवाद के बीच गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
बताया गया है कि रात के समय जब गोपाल जब सो रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। उसकी मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और काजल तथा योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एक तरफ 16 साल का वैवाहिक रिश्ता, दूसरी तरफ ऐसा खौफनाक अंजाम! आखिर इस वारदात के पीछे की पूरी कहानी क्या है? पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।