Friday, 18 September 2026
नितिन नवीन ने थपथपाई अमरजीत अमरी की पीठ

नितिन नवीन ने थपथपाई अमरजीत अमरी की पीठ

नितिन नवीन ने थपथपाई अमरजीत अमरी की पीठ

पंजाब को भाजपा ही दिलाएगी नशे से मुक्ति -  अमरजीत अमरी

जालंधर/पठानकोट - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

 पठानकोट(माधोपुर) से आज भाजपा ने पंजाब नशामुक्त यात्रा शुरू की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा के शुभारंभ पर पंजाब भाजपा के सचिव अमरजीत सिंह अमरी भी पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनसे बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात की।

अमरजीत अमरी ने कहा कि नितिन नबीन से मुलाकात के दौरान पंजाब के ज्वलंत मुद्दे नशे को लेकर विस्तार से वार्ता हुई और नितिन नबीन हर हाल में इस समस्या से पंजाब को निजात दिलाना चाहते हैं। अमरी ने कहा कि यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि पंजाब के हर मुद्दे का भाजपा हल चाहती है। 

भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय के प्रभारी तरुण चुघ, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी अमरजीत अमरी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा नंबर वन राजनीतिक दल बनी है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब के मुद्दों पर गंभीरता से मंथन करते हुए पंजाब भाजपा को हर प्रकार का सहयोग प्रदान कर रहे हैं ताकि मुद्दे हल हो सके। अमरी ने कहा कि आज मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें पंजाब सचिव की जिम्मेवारी दिए जाने पर नितिन नबीन का धन्यवाद किया और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। 

Published on: 18 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111