Wednesday, 4 November 2026
नैशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में आटो की जोरदार टक्कर

नैशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में आटो की जोरदार टक्कर

नैशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में आटो की जोरदार टक्कर 

दर्दनाक सड़क हादसा - दो मजदूरों की मौत, 9 घायल 

जालन्धर । एस एन एन 

जालनधर जिले में फिल्लौर के समीप नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीखों पुकार मच गई। 

ऑटो में सवार सभी लोग मजदूर थे, जो काम के सिलसिले में लुधियाना से जालंधर जा रहे थे। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स  को दी। सूचना मिलते ही एसएसएफ के प्रभारी जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे। ये सभी मजदूर लुधियाना से जालंधर स्थित एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े ट्रक से उनकी गाड़ियों की टक्कर हो गई।

अस्पताल की डॉक्टर तानिया ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर फिल्लौर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हालांकि, अभी तक मारे गए लोगों के नामों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान संतोष, सरबजीत, शिशुपाल, अंकित, मनजीत, राहुल, हरदीप, हिमांशु और रणदीप के रूप में हुई है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के वक्त ऑटो के पीछे आ रहे चश्मदीद रामवीर ने बताया कि वे सभी एक साथ काम पर निकले थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: 30 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111