Wednesday, 4 November 2026
नशे के खिलाफ एकजुट नॉर्थ विधानसभा

नशे के खिलाफ एकजुट नॉर्थ विधानसभा

नशे के खिलाफ एकजुट नॉर्थ विधानसभा

 22 नवंबर शाम 4 बजे सोडल मंदिर के बाहर से होगा नशामुक्त रैली का आगाज 

भाजपा नेता सन्नी शर्मा की जालन्धर नार्थ से दावेदारी मजबूत 

जालन्धर । एस एन एन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी शर्मा  द्वारा स्थानीय होटल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जालन्धर नार्थ विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

22 नवंबर को  सन्नी शर्मा के नेतृत्व में जालन्धरॉ नार्थ  विधानसभा में आयोजित होने वाली विशाल नशा मुक्त बाइक रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि इस रैली में 1,000 बाइकों के साथ नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। रैली का शुभारंभ 22 नवंबर को शाम 4 बजे सोडल मंदिर के बाहर से किया जायेगा।

गौर हो कि सन्नी शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के काफी करीब माने जाते है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सन्नी शर्मा जालन्धर नार्थ से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं और अपना फोकस जालन्धर नार्थ में बनाए हुए है। हालांकि जालन्धर नार्थ से पूर्व विधायक के डी भण्डारी, दिनेश ढल्ल सहित रवि महेन्द्रू कई अन्य दावेदार बताए जा रहे है।

Published on: 31 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111