Friday, 18 September 2026
नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगी बड़ी रैली

नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगी बड़ी रैली

नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगी बड़ी रैली

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे रैली को संबोधित  - हिक्की

जालंधर -  बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब भाजपा द्वारा 30 सितंबर को जालंधर में नशे के खिलाफ आयोजित की जा रही विशाल रैली को लेकर भाजपा के सैल एवं मोर्चा प्रधानों ने कमर कस ली है। रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने को लेकर जालंधर भाजपा शहरी के सैल एवं मोर्चा प्रधानों की विशेष बैठक भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की और सैल मोर्चा प्रभारी संजीव मनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया|

उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की रैली को लेकर प्रत्येक सैल एवं मोर्चा अपने स्तर पर लोगों से संपर्क करेगा और नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता का संदेश मजबूत करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस बैठक में विष्णु जोशी, अश्वनी,पंकज जुल्का,अजमेर बादल,प्रमोद कश्यप,सोनु हंस आदि साथी मौजूद हुए।

Published on: 18 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111