नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए
कुष्ठ आश्रम, अपाहिज आश्रम, गौशालाओं और विभिन्न सेवा स्थलों पर किए सेवा कार्य
बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग - अशोक सरीन
जालन्धर - एस एन एन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पूरे जिले में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों तथा सभी 14 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 21 हजार ‘‘आशीर्वाद के दीपक’’ प्रज्ज्वलित किए।
अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम, अपाहिज आश्रम, गौशालाओं, अनाथालयों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सेवा कार्य किए गए। जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा मंदिरों में हवन-यज्ञ, गुरुद्वारों में अरदास तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू तेजिंदर सिंह बिट्टू सुशील शर्मा, तीक्ष्ण सूद राजेश कपूर, सुभाष सूद रमन पब्बी,रवि महेन्द्रू ,रमेश शर्मा,नवल कंबोज, जिला सचिव अमित भाटिया जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, बलजीत प्रिंस दविंदर कालिया, बृजेश शर्मा,जवाहर सूद,अर्जुन सिंह,अनिल सच्चर, अरुण बजाज, रजिन्द्र गोसाई, अजय भारद्वाज, मीनू शर्मा, दीपक तेलू सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।