पंजाब में आप की सरकार
ना बिजली ना पानी - जनता हो रही परेशान
जनता का आक्रोश - पीएसपीसीएल के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते
जालन्धर । एस एन एन
आम आदमी पार्टी की सरकार की पंजाब पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लुटिया डूबोने की कोशिश में है। जालन्धर केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न ॰ 20 व 21 के लोग पिछले दो दिन से बिजली पानी को तरस गये।
जालंधर सेंट्रल इलाके में गुरु नानक पुरा, ईस्टा व वैस्ट, भारत रत नगर, न्यू गुरु नानक पुरा, कमल विहार और बशीर पुरा सहित मोहल्लों मे दो दिन से सुबह 8 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इलाका निवासियों ने बताया कि बिजली संकट के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। इस संबंध में जब पी एस पी सी एल के अधिकारीयों से जब उनके मोबाइल फोन पर बात करनी चाही तो अधिकतर ने फोन तक नहीं उठाया,यदि किसी ने फोन उठाया भी तो उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि बिजली सप्लाई से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी लेने के लिए जेई मुकेश कुमार को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
वहीं, संबंधित एसडीओ और एक्सईएन से भी सरकारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिलने की शिकायत सामने आई। लोगों ने पावरकाम के इंजीनियरों के खिलाफ भारी गुस्सा है।
लोगों का कहना है कि जब बिजली की सप्लाई लंबे समय तक बंद रहती है, तो विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे समस्या की जानकारी दें।
गुरु नानक पुरा, भारत नगर, न्यू गुरु नानक पुरा, कमल विहार और गुरु नानक पुरा वेस्ट सहित प्रभावित इलाकों के निवासियों को बिजली न होने के कारण रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की उपलब्धता पर भी असर पड़ा, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हुए।
गौरतलब है कि जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी के दौरान एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन भी हो रहा है। ऐसे समय में शहर के कई मोहल्लों में लंबे समय तक बिजली सप्लाई बाधित रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
लोगो का तो यह भी कहना है कि बिजली कर्मचारी पंजाब में आप सरकार की नीतियों से नाराज चल रहे हैं और अगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि आप सरकार को पंजाब की जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सके।