Sunday, 13 September 2026
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता - लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला

मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता - लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला

मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता - लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला

कोटा - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अत्याधुनिक से लैस एम्बुलेंस को जनसेवा के लिए कोटा रेल मंडल को समर्पित किया। यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोटा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे अस्पताल में मरीजों के निःशुल्क परिवहन के लिए उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से गंभीर मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं समय पर अस्पताल पहुंचाने में यह एम्बुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती सुपूर्ण सेन रॉय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन सहित रेलवे एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी  प्राथमिकता है। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र और सुरक्षित उपचार तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा,समय पर सहायता व  सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाना हमारा लक्ष्य है।

Published on: 20 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111