Wednesday, 4 November 2026
मकसूदा मंडी की दुकान नंबर 8 में ₹2 लाख से अधिक की चोरी

मकसूदा मंडी की दुकान नंबर 8 में ₹2 लाख से अधिक की चोरी

मकसूदा मंडी की दुकान नंबर 8 में ₹2 लाख से अधिक की चोरी

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरु

​जालन्धर- एस एन एन 

मकसूदा मंडी स्थित मशरूम का कारोबार करने वाले आढ़ती की दुकान से अज्ञात चोर बैग में रखे 2 लाख रुपये से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गया। वारदात के समय किसी को घटना का पता नहीं चला, लेकिन दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है।  

पीड़ित आढ़ती सौरभ (दुकान नंबर 8) ने बताया कि शुक्रवार को पैसों के लेन-देन का काम रहता है। सुबह लगभग 10:05 बजे जब उन्होंने पैसों वाला बैग चेक किया, तो उसमें से कैश की गुत्थी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने अपने पिता और दुकान के वर्करों से पूछताछ की, परंतु किसी को पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।  

​जब दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो देखा गया कि सुबह 10:02 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पैदल आया और बड़ी ही सफाई से बैग से पैसों की गुत्थी अपनी जेब में डालकर आराम से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार उक्त व्यक्ति को मंडी में पहले कभी नहीं देखा गया है।  

घटना की सूचना तुरंत थाना 1 की पुलिस को दी गई। थाना 1 के जांच अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल ली गई है, जिसमें आरोपी पैसे ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Published on: 23 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111