Sunday, 13 September 2026
मोहनजीत शेरों और गुलजार सिंह कांड ने पंजाब में लोकतंत्र की हत्या को उजागर किया - अशोक सरीन हिक्की

मोहनजीत शेरों और गुलजार सिंह कांड ने पंजाब में लोकतंत्र की हत्या को उजागर किया - अशोक सरीन हिक्की

मोहनजीत शेरों और गुलजार सिंह कांड ने पंजाब में लोकतंत्र की हत्या को उजागर किया - अशोक सरीन हिक्की

'नशा माफिया और अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार

 सच बोलने वालों को बनाया जा रहा निशाना'

कालिया, भंडारी, राठौड़, अंगुराल, दिनेश ढल्ल समेत सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

जालंधर -  बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन तथा मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह जैसे मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में 14 मंडलों में एक साथ विशाल रोष प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर के विभिन्न चौकों और बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने "मान सरकार मुर्दाबाद", "नशा माफिया पर कार्रवाई करो", "लोकतंत्र की हत्या बंद करो" और "पंजाब बचाओ" के नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने और दबाने का माहौल बनाया जा रहा है। मोहनजीत सिंह शेरों और गुलजार सिंह से जुड़े घटनाक्रमों ने राज्य में कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव की उम्मीद में आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। नशा, अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब जवाब मांग रही है।

पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि पंजाब में व्यापार, उद्योग और रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में प्रशासनिक तंत्र राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल नारों से नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई से जीती जा सकती है, लेकिन वर्तमान सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई देती हैं।

भाजपा नेता राजन अंगुराल ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की वजह से बर्बाद हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार उन्हें निराशा की ओर धकेल रही है।

भाजपा नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना सबसे बड़ा अपराध है। पंजाब में सरकार के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लुधियाना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने भी राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। ऐसी घटनाएं समाज को आहत करती हैं और सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को नहीं रोका गया तो पार्टी पूरे पंजाब में जनआंदोलन छेड़कर संघर्ष को और तेज करेगी।

प्रदर्शनों में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रवि महेंद्रू, जिला सचिव अमित भाटिया, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह गोल्डी, पुनीत शुक्ला, देविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, मनजीत सिंह टीटू, तरविंदर सिंह सोई, मुनीश बल, कुणाल शर्मा, सनी शर्मा, कृष्णा मिनिया, विजय बाबा, बॉबी कश्यप, अजय बबल, रानी भगत, सुरेश खुराना, गगन भगत, अशोक भगत, एम.पी. शर्मा, दीपक तनेजा, अरुण नारंग, मलकीत सिंह, डॉ. जतिंदर, डॉ. नरेश ठाकुर, संजीव नागरथ, संजीव कुमार, हेमंत खन्ना, अनुज शारदा, ब्रिज मोहन गुप्ता, मुनीश ठाकुर, राहुल ग्रोवर, हेमंत ढल्ल, हरीश महेंद्रू, विजय चड्ढा, वैभव सहगल, विशु खन्ना, सतपाल बठला, रामनाथ कपूर, रमन पराशर, अश्विनी खन्ना, ज्योति सरीन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on: 10 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111