Sunday, 13 September 2026
लुधियाना के पिज्जा फ्रोम मैक्सको पर देर रात 3 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग, कोई हताहत नहीं,एफ आई आर दर्ज, जांच शुरू

लुधियाना के पिज्जा फ्रोम मैक्सको पर देर रात 3 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग, कोई हताहत नहीं,एफ आई आर दर्ज, जांच शुरू

लुधियाना के पिज्जा फ्रोम मैक्सको पर देर रात 3 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग

कोई हताहत नहीं,एफ आई आर दर्ज, जांच शुरू 

लुधियाना  - एस एन एन 

महानगर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में स्थित पिज्जा फ्रोम मैक्सको पर स्प्लेंडर सवार दो युवकों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाए जाने की खबर है। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। परन्तु अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाईक सवार युवक वहां पर किस मकसद से आए  थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिज्जा शॉप पर बाइक सवार दो  बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने अंदर घुसते ही महज 3 सेकंड के भीतर लगातार 3 गोलियां दाग दीं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सामने आई है। गनीमत रही कि काउंटर पर बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए। थाना सराभा नगर पुलिस को घटना की सूचने दी गई और उन्होने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा कि अचानक बाहर से एक टोपी पहने युवक और उसका साथी अंदर दाखिल होते हैं।अंदर आते ही एक बदमाश ने बिना रुके सीधे काउंटर की तरफ पिस्टल तानकर महज 3 सेकंड के अंदर 3 गोलियां दाग दीं। फुटेज में यह भी दिखा कि साथ में आया टोपी वाला युवक भी अपनी पिस्तौल लोड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह फायर नहीं कर पाया। गोलियों की आवाज से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी तुरंत बाहर खड़े अपने तीसरे साथी की स्प्लेंडर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

संचालक गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 12:45 बजे वह अपनी दुकान पिज्जा फ्रोम मेक्सिको पर मौजूद थे। तभी स्प्लेंडर सवार तीन अज्ञात लड़के आए और उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधे काउंटर पर 3 फायर झोंक दिए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि मौके से 3 खाली खोल बरामद कर लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों का हुलिया ट्रेस किया जा रहा है और इलाके के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने का रूट पता चल सके।

Published on: 19 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111