Sunday, 13 September 2026
केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष

केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष

केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष

पंजाब में सिक्ख चेहरे को दी कमान, भाजपा पंजाब में नई पारी खेलने की तैयारी में

पंजाब सहित,हरियाणा,दिल्ली व त्रिपुरा के भी बदले प्रदेशाध्यक्ष 

चण्डीगढ़  - एस एन एन 

पंजाब में भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले जाने माने राजनीतिक सिक्ख चेहरे केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रधान बना दिया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह फैसला लिया है। केवल ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे।

2022 विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था। हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन भाजपा ने उसे मंजूर नहीं किया था। केवल ढिल्लों को पंजाब प्रदेशाध्यक्ष बनाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पैरवी कर रहे थे। केवल ढिल्लों को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।

केवल सिंह ढिल्लों को आज जब प्रधान घोषित किया गया, उस समय वह चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में थे। वह बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के लिए गए थे।

इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा- 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। पंजाब भाजपा इकजुट है और जो हाईकमान का आदेश या निर्देश होगा उसका हम सब मिलकर पालन करेंगे।

उनहोंने कहा कि वेस्ट बंगाल में भाजपा का परचम लहराने के बाद अब पंजाब की बारी है। पंजाब के अलावा भाजपा ने हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा राज्यों के प्रधान भी बदले हैं। हरियाणा में अर्चना गुप्ता, दिल्ली में पूर्व सांसद हर्ष मल्होत्रा और त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Published on: 28 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111