Wednesday, 4 November 2026
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज -  राकेश राठौर

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज -  राकेश राठौर

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज -  राकेश राठौर 

जालंधर । एस एन एन 

जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बैठकों का सिलसिला शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 67 के इंचार्ज संजय अरोड़ा के निवास स्थान तथा वार्ड नंबर 70 में राजीव के निवास स्थान पर विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राठौर ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ संवाद स्थापित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 में पंजाब में भाजपा एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

बैठकों में भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, संजीव शर्मा मनी,मयंक व्यास,राजू कश्यप,नरेश शर्मा और नरेश दीवान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Published on: 31 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111