Wednesday, 4 November 2026
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू

2027 में भाजपा की पंजाब में होगी जीत सुनिश्चित 

जन-जन तक पहुंचाएंगे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं - राकेश राठौर

जालंधर । एम. हर्ष 

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश सह-संयोजक नीरज गुप्ता के निवास स्थान पर एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राकेश राठौर का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में भाजपा जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राकेश राठौर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का लक्ष्य मजबूत जनसंपर्क, सक्रिय संगठन और जनहित के मुद्दों के आधार पर जनता का विश्वास जीतना है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बैठकों के माध्यम से पार्टी आम लोगों, व्यापारियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर सरबजीत गुप्ता,भाजपा नेता ललित बबू,डॉ. अनिल सूद, घई फर्नीचर से पुनीत, मोदी फर्नीचर से आशु, टीटीएस से गुरबख्श लाल, मिंटू, रविंदेरा फर्नीचर से रवि,विक्की, अवतार नगर से सतिंदर पुरी सहित मोहल्ला मखदूमपुरा के अनेक सम्माननीय निवासी उपस्थित रहे। विकास गुप्ता, कपिल गुप्ता, अतुल गुप्ता, किशन गुप्ता, बाबू जी और अभिषेक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

Published on: 30 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111