Wednesday, 4 November 2026
करनाल में लाडवा निवासी अमन सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या

करनाल में लाडवा निवासी अमन सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या

करनाल में लाडवा निवासी अमन सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या

4-5 युवकों पर हमला करने का आरोप

करनाल, हरियाणा | बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

हरियाणा के करनाल में हांसी चौक के पास न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में लाडवा निवासी युवक अमन सैनी की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन सैनी अपने दोस्त रमन के साथ करनाल आया था। दोनों सरकारी अस्पताल में भर्ती रमन की मौसी के बेटे अनूप का हालचाल जानने पहुंचे थे, जहां अनूप के पथरी के ऑपरेशन के बाद उसका उपचार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल से लौटने के बाद दोनों न्यू बहादुर चंद कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। आरोप है कि घर के बाहर बाइक रोकते ही 4-5 युवकों ने अमन को घेर लिया और चाकुओं व डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अमन के गले, पेट तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। बीच-बचाव करने आए एक रिश्तेदार पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई है।

गंभीर रूप से घायल अमन को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

मृतक के परिजनों ने शिवा नामक युवक और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस और सीआईए-3 की टीमें सक्रिय हुईं। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम ने दोस्त रमन के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Published on: 24 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111