क्रिकेटर रमनदीप सिंह और एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने रचाई शादी
शादी की तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह और लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री चार्ली चौहान ने निजी समारोह में शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा और समारोह में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मौजूदगी ने भी समारोह को खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने दोनों को जमकर शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक अंदाज में नजर आई इस जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
चार्ली चौहान टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे लोकप्रिय शो से पहचान मिली। वह MTV Roadies और नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय के साथ उन्हें संगीत और लेखन में भी रुचि है।
रमनदीप सिंह ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह अपनी ऑलराउंड क्षमता के लिए जाने जाते हैं और IPL व घरेलू क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
शादी की खबर के बाद क्रिकेट और टीवी जगत से जुड़े लोग लगातार दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।