Sunday, 13 September 2026
कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने लगाया समाधान कैंप - 300 शिकायतों का हुआ निपटारा

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने लगाया समाधान कैंप - 300 शिकायतों का हुआ निपटारा

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने लगाया समाधान कैंप - 300 शिकायतों का हुआ निपटारा

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर जनता की सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध  - धनप्रीत कौर 

जालंधर -  जसविन्द्र सिंह धीरज 

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में जिला स्तरीय “समाधान कैंप” आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कैंप के दौरान करीब 300 शिकायतों का निपटारा किया गया। यह कैंप पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर आई पी एस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक उप पुलिस कमीश्नर (मुख्यालय) सुखविंदर सिंह , सहायक पुलिस कमीश्नर नार्थ अशोक मीना आई पी एस , सहायक पुलिस कमीश्नर सेंट्रल राजेश ठाकुर  तथा ए सी पी / एम टी मनमोहन सिंह की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर 1, 6, 7, 8, रामा मंडी, साइबर क्राइम थाना तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अधिकारियों सहित पुलिस टीम मौजूद रही। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से यह समाधान कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रत्येक शनिवार और रविवार को सभी थानों में समाधान कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं, ताकि लोगों को छोटे-मोटे विवादों और शिकायतों के समाधान के लिए आसानी से अवसर मिल सके। 

उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लंबित शिकायतों का तेजी से निपटारा करना, बैकलॉग कम करना तथा लोगों में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास मजबूत करना है। ऐसे कैंपों से आम जनता और पुलिस के बीच भरोसा भी बढ़ेगा। 

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि भविष्य में भी लंबित शिकायतों के समाधान के लिए इस प्रकार के कैंप लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर जनता की सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111