Wednesday, 4 November 2026
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में सांसदों को विधानसभा चुनाव न लड़ाने का किया फैसला

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में सांसदों को विधानसभा चुनाव न लड़ाने का किया फैसला

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में सांसदों को विधानसभा चुनाव न लड़ाने का किया फैसला 

मुख्यमंत्री पद और टिकट के दावेदार बड़े नेताओ को झटका

चण्डीगढ़  - बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस हाईकमान ने एक बड़ा फैसला लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं दिया जाएगा। जबकि कांग्रेस हाईकमान के इस कड़े रुख से पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी रणनीतियों को सीधा झटका लगा है जो पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे।

कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से सबसे बड़ा झटका चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे बड़े चेहरों को लगा है। जो विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करना चाहते थे। जबकि पंजाब में कांग्रेस के सात लोकसभा सांसद है।

इससे सबसे बड़ा फायदा कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को होगा और उनका चुनाव जीतना सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा। मुख्यमंत्री बनाने का फैसला चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस हाईकमान करेगी।

Published on: 18 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111