Wednesday, 4 November 2026
झांसी के होटल में नवविवाहित की मौत

झांसी के होटल में नवविवाहित की मौत

झांसी के होटल में नवविवाहित की मौत

 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई 

तीन महीने पहले हुई थी शादी

झांसी । बी बी आई टी न्यूज 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता की जान कुछ सेकंड में चली गई। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा कि महज चंद सेकंड में नवविवाहिता की जान चली गई।

बताया जा रहा कि महिला की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी और उसका पति बैंक में मैनेजर है। महिला की पहचान मुस्कान के रूप में हुई, जबकि पति का नाम नीलेश है। सीसीटीवी में दिखा की महिला होटल के कमरे के गेट के पास पहुंचती और फिर चंद सेकंड में पीठ के बल गिर जाती है।

महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि वह उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर ले गया था और फिर अचानक होटल लेकर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक होटल ऋषभ में एक महिला अचानक गिर पड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया, ‘डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। होटल के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अपने पति के साथ कमरे में आई थी और इन्होंने चेकआउट किया था। चेकआउट के बाद इन लोगों ने चादर गंदी होने की बात कही, इसे ऊपर ले जाकर देख रहे थे ये लोग। जैसे ही ये लोग कमरे में गए, वीडियो में भी सारा दृश्य दिख रहा है, पहले होटल का कर्मचारी अंदर गया, फिर पति गया और महिला दरवाजे के पास ही गिर गई।’

आगे कहा, ‘इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला का बैग भी बरामद किया है। बैग में काफी दवाएं मिली हैं। महिला का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। इस पूरे घटना की हम विस्तृत जांच कर रहे हैं। सभी साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं।

इससे पहले झांसी की एएसपी प्रीति सिंह ने कहा, “पुलिस को एक महिला को जिला अस्पताल लाने की सूचना मिली, वह अस्पताल पहुंचीं, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पति भी साथ थे, जिनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे पिछली रात होटल ऋषभ में रुके थे। आज चेक-आउट करते समय, वे अपने कमरे में गए, जहाँ महिला अचानक गिर गई।

 होटल स्टाफ की मदद से वे उसे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससटीवी फुटेज भी देखी गई, जिसमें महिला अपने पति और होटल के एक कर्मचारी के साथ कमरे में जाती हुई दिख रही है। फिर वह कमरे के दरवाजे पर खड़ी-खड़ी गिर जाती है। इसके बाद, उसके पति और होटल स्टाफ उसे नीचे ले गए और तुरंत अस्पताल ले गए।

Published on: 27 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111