झारखंड खौफनाक हादसा,पत्नी के साथ खाने को लेकर हुआ विवाद
पति ने कर दी पत्नी की हत्या, घर में ही दफनाया पत्नी का शव
बेटी को हुआ शक तो खुला राज,पति गिरफ्तार शव बरामद
झारखंड-चाईबासा । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चाईबासा में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को घर के अंदर ही दफना दिया।
पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपति की बेटी को जानकारी दी कि उनकी मां पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। मृतक महिला की पहचान गुरुबाी हांसदा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद होने पर पति ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर के भीतर ही शव को दफना दिया। बेटी को जब हुआ शक तो तब खुला इस हत्याकांड का राज।
ग्रामीणों की सूचना पर महिला की बेटी नागिश्री गगराई पांड्राशाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुंगी गांव में अपने घर पहुंची। इस दौरान बेटी को अपनी मां कहीं भी नहीं मिली।
मां का पता न लगने पर बेटी को कुछ गड़बड़ महसूस हुई और पिता पर शक गहराया। इसके बाद नागिश्री गगराई ने अपने पिता राम हांसदा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने आरोप लगाया कि पिता ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की है और फिर शव को कहीं छिपा दिया है।
आईपीएस अधिकारी राज कुमार जयराजू की अगुवाई में एक टीम आरोपी के घर पर पहुंची और राम को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (चाईबासा सदर) बहमन टुटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने घर के अंदर एक कमरे से गुरुबारी का शव बाहर निकाला।
वहीं रांची की एक फॉरेंसिंग टीम हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून से सनी मिट्टी को मौके से जब्त कर जांच के लिए ले गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर की रात पत्नी के खाना न बनाने को लेकर बहस हो गई थी। अधिकारी ने बतायता कि गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सबूत छिपाने के इरादे से शव को एक कमरे के अंदर दफना दिया।