Saturday, 19 September 2026
जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों की वेतन समय पर ना मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन  नगर निगम मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर घेरा

जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों की वेतन समय पर ना मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन नगर निगम मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर घेरा

जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों की वेतन समय पर ना मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन

नगर निगम मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर घेरा

जालन्धर- नूपुर महेन्द्रू 

जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों ने समय वेतन ना मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। समय पर वेतन न मिलने से नाराज मुलाजिमों ने नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के दफ्तर का घेराव कर दिया और सरकार विरुद्ध नारेबाजी की।

मुलाजिमों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। सैलरी में देरी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सीवरमैन और अन्य मुलाजिम कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी लंबित सैलरी जारी करने की मांग की।

मुलाजिमों का कहना है कि अगर वेतन संबंधी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, कमिश्नर सुरिंदर सिंह के कार्यालय के घेराव के बाद निगम अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि इसका शीघ्र ही समाधान किया जायेगा।

Published on: 19 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111