🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴
जालंधर कैंट में सियासी बदलाव
आम आदमी पार्टी में राजनीतिक उलटफेर
पंजाब/जालंधर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
जालंधर कैंट की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। लंबे समय से जालंधर कैंट हलके की प्रभारी रहीं राजविंदर कौर थियारा को हल्का इंचार्ज के पद से हटा दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के महासचिव दीपक बाली को जालंधर कैंट का नया हल्का इंचार्ज बनाया गया है।
दीपक बाली को मिली नई जिम्मेदारी
दीपक बाली इससे पहले भी पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। जालंधर कैंट जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक हलके की कमान उन्हें सौंपे जाने से क्षेत्र की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल को जालंधर कैंट की राजनीति में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि दीपक बाली नई जिम्मेदारी के तहत पार्टी को किस दिशा में आगे ले जाते हैं।