Thursday, 17 September 2026
जालन्धर की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

जालन्धर की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

जालन्धर की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

आप’ में शामिल नेताओं की कांग्रेस में वापसी की चर्चा

13 सितम्बर को शिमला में हुई अहम बैठक

जालन्धर  - एस एन एन 

जालन्धर की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुछ प्रमुख नेता दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितम्बर को शिमला में एक अहम राजनीतिक बैठक हुई, जिसमें नेताओं की संभावित वापसी को लेकर विचार-विमर्श होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 7 नेताओं की कांग्रेस में वापसी की संभावना जताई जा रही है।

जिन नेताओं के नाम राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ रहे हैं, उनमें जगदीश राज राजा, मनमोहन सिंह राजू, निर्मलजीत सिंह निममा, तरसेम लखोत्रा, बलदेव सिंह देव, सरबजीत सिंह और जगदीश समराय शामिल हैं। हालांकि, इन नेताओं की वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है और ना ही अभी तक इन नेताओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जालन्धर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रजिन्द्र बेरी को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय पार्टी के भीतर स्थानीय स्तर पर विरोध और कुछ कांग्रेसी पार्षदों की नाराजगी को भी राजनीतिक चर्चाओं में हार के कारणों में गिना गया था।

अब यदि इन नेताओं की कांग्रेस में वापसी होती है, तो इसका जालन्धर की स्थानीय राजनीति और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें कांग्रेस और संबंधित नेताओं की ओर हैं कि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर क्या फैसला सामने आता है।

रजिन्द्र बेरी इस समय मौजूदा कांग्रेस जिला जालन्धर शहरी के अध्यक्ष है और अभी तक उनकी ओर से भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।

Published on: 17 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111