जालन्धर के मशहूर व पारंपरिक रेस्टोरेंट हवेली में सलाद में से जिंदा कॉकरोच निकला
गुरप्रीत रंधावा की विडिओ वायरल बनी चर्चा का विषय
जालन्धर - एस एन एन
पंजाब के जालंधर स्थित मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट में परोसे गए सलाद के अंदर जिंदा कॉकरोच मिला। वीडियो फेसबुक पर करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर द्वारा साझा किया गया, जिसके बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में गुरप्रीत रंधावा ने बताया कि वह किसी काम से जालंधर आए थे। दोपहर के समय उन्होंने शहर के प्रसिद्ध हवेली रेस्टोरेंट में नाश्ता करने का फैसला किया। उन्होंने परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया। उनका दावा है कि जैसे ही सलाद उनकी टेबल पर आया, उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया।