Wednesday, 4 November 2026
जीएनडीयू कॉलेज के विद्यार्थियों का यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन

जीएनडीयू कॉलेज के विद्यार्थियों का यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन

जीएनडीयू कॉलेज के विद्यार्थियों का यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन

सत्यम वर्मा को एकांकी में बेहतरीन अभिनय के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 

जालंधर -  नूपुर महेन्द्रू 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में जीएनडीयू कॉलेज, लाडोवाली रोड के विद्यार्थियों ने जीसीए जोन यूथ फेस्टिवल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 पुरस्कार हासिल किए।

इसके साथ ही कॉलेज के बी.कॉम. के विद्यार्थी सत्यम वर्मा को एकांकी में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और लगन उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज ने अंग्रेजी वाद-विवाद और चिकू मेकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीरज कुमार और अनाया नंदा ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि चिकू मेकिंग में भूमिका कपूर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पाखी बुनाई, कॉस्ट्यूम परेड, फुलकारी और काव्य गोष्ठी में कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पाखी बुनाई में अरमानत कौर, कॉस्ट्यूम परेड में हरमनदीप सिंह, फुलकारी में तरनजीत कौर और काव्य गोष्ठी में रेणुका ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया।

इसके अलावा, कॉलेज ने एकांकी, गिद्धा, अंग्रेजी भाषण और पंजाबी भाषण में तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकांकी प्रतियोगिता में तानिया शर्मा, सत्यम वर्मा, हरशदीप सिंह, अरशद, हरसिरत सिंह, वंदना ठाकुर और दिया ने भाग लिया। वहीं, गिद्धा टीम में सुप्रीत कौर, खुशी, राजपाल कौर, दीपांशिका, आस्था कक्कड़, शिवानी, किरणदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, संदीप कुमारी और रिधिमा शामिल थीं। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में इशिका ठाकुर और पंजाबी भाषण प्रतियोगिता में सरगुन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों की इस सफलता से कॉलेज में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को दर्शाती है। कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता है।

Published on: 15 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111