Thursday, 1 October 2026
जीएनडीयू कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जीएनडीयू कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जीएनडीयू कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन 

जालन्धर  - रमेश महेन्द्रू 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के सीधे प्रबंधन में तथा कुलपति डॉ. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित जीएनडीयू कॉलेज, लाडोवाली रोड, जालंधर के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने मई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट FC प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में विभाग के चार विद्यार्थियों ने स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

मेरिट सूची में मोहिनी ने 8.27 SGPA के साथ पांचवां, मनीषा ने 8.14 SGPA के साथ छठा, पूजा ने 8.09 SGPA के साथ सातवां और वंश ने 7.64 SGPA के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।

प्रो. (डॉ.) नवजोत ने कहा कि विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल करना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कॉलेज में उपलब्ध कराए जा रहे अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने तथा अकादमिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मक सोच और पेशेवर कौशल भी महत्वपूर्ण हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और मीडिया क्षेत्र से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के शिक्षकों ने भी मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की यह सफलता जीएनडीयू कॉलेज, जालंधर के पत्रकारिता विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

Published on: 30 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111