Wednesday, 4 November 2026
जीएनडीयू कॉलेज के बी.वॉक (जर्नलिज्म एंड मीडिया) के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में हासिल की शानदार उपलब्धि

जालंधर - बी बी आई टी न्यूज 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा घोषित बी.वॉक (जर्नलिज्म एंड मीडिया) के दूसरे सेमेस्टर के परिणामों में जीएनडीयू कॉलेज, लाडोवाली रोड के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया।

कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। नीतू वर्मा ने 7.74 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कल्ली अरोड़ा ने 7.11 एसजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

 (डॉ.) नवजोत ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने और पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Published on: 16 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111