Wednesday, 4 November 2026
इंदौर कार से उतरते ही बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट

इंदौर कार से उतरते ही बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट

इंदौर कार से उतरते ही बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट 

50 हजार रुपए महीना मांगी जा रही धीर रंगदारी

भंवरकुआं  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सपना-संगीता इलाके में व्यापारी से मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार व्यापारी से हर महीने ₹50 हजार की रंगदारी मांगने को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि व्यापार करने के एवज में रुपए मांगते हुए आरोपियों ने बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने धार निवासी पिता-पुत्र और उनके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मामला सम्राट अशोक नगर, सपना-संगीता रोड का है। 65 वर्षीय रमा गर्ग ने अपने पति कैलाशचंद्र गर्ग के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नरेंद्र मेहता, उसके बेटे पुष्कित मेहता निवासी मंडी प्रांगण, जिला धार और उनके दो साथियों को आरोपी बनाया है। रमा गर्ग ने बताया कि शाम को उनके पति ऑफिस से घर आए थे। कार से उतरते ही आरोपी उनके पास पहुंचे और अभद्रता करने लगे।

आरोपियों ने कहा कि अगर व्यापार करना है तो हर महीने ₹50 हजार देने पड़ेंगे। कैलाश गर्ग के इन्कार करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घर के अंदर तक घुस गए। वहां भी उन्होंने कैलाश गर्ग और परिवार के साथ विवाद किया। रमा गर्ग ने बताया कि पति कैलाश की उम्र अधिक होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।

परिवार के लोग उन्हें एप्पल अस्पताल लेकर पहुंचे। तबीयत ठीक नहीं होने के चलते उस समय एफआईआर नहीं कराई गई। कैलाश गर्ग के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: 17 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111