Sunday, 13 September 2026
इको कार सी एन जी भरवाने के बाद चारपाई से टकराई,ट्रक ड्राइवर की मौत,केस दर्ज, जांच शुरू

इको कार सी एन जी भरवाने के बाद चारपाई से टकराई,ट्रक ड्राइवर की मौत,केस दर्ज, जांच शुरू

इको कार सी एन जी भरवाने के बाद चारपाई से टकराई,ट्रक ड्राइवर की मौत,केस दर्ज, जांच शुरू

गुजरात (अंबाजी) बिग बॉस इण्डिया टूडे  न्यूज 

अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर दुखद सड़क हादसा होने की खबर है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और वह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीएनजी भरवाने आई इको कार चारपाई से टकरा गई। ईको कार लुढ़कती हुई आई और उसने ऑफिस के बाहर आराम कर रहे सीएनजी टैंकर के ड्राइवर को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर को तुरंत अंबान के अस्पताल लेकर गए जबकि डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह परमार के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर टैंकर से गैस उतारने का काम पूरा कर लिया था और घटना के समय ऑफिस के पास एक खाट (चारपाई) पर बैठा था। फुटेज के मुताबिक, फिलिंग स्टेशन पर खड़ी ईको कार का पिछला दरवाज़ा खुला था और उसमें सीएनजी भरी जा रही थी। कुछ ही पल बाद, गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और खाट से जा टकराई। जिसे देख पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग हैरान रह गए और वहां मौजूद स्टाफ़ व अन्य लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को बचाया।

 जब राजेंद्र सिंह को इलाज के लिए अंबाजी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अस्पताल राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।  मृतक के बेटे दिव्या राज सिंह परमार ने अंबाजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया, मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी। 

Published on: 03 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111