Wednesday, 4 November 2026
होशियारपुर में शर्मनाक वारदात,आरोपी फरार

होशियारपुर में शर्मनाक वारदात,आरोपी फरार

होशियारपुर में शर्मनाक वारदात,आरोपी फरार 

पिता ने किया कृपाण से जवान बेटी का कत्ल 

होशियारपुर । बी बी आई टी न्यूज

 होशियारपुर में एक शर्मनाक व दर्दनाक घटना होने की खबर.है कि पिता ने ही अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने बेटी को कृपाण से कई वार कर काट डाला और मौके से भाग निकला। मृतका 12वीं क्लास में पढ़ती थी। सूचना मिलने पर थाना हरियाणा की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला हरियाणा कस्बे के धूत कलां गांव का है। मृतका इंद्रप्रीत कौर सरकारी स्कूल धूत कलां में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। वहीं बेटी की मौत के बाद मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

लड़की के मामा मनजीत सिंह ने बताया कि मेरे जीजा ने आज सुबह भांजी को मार दिया। जीजा शुरू से ही बेटे की चाहत रखता था। हमें पता नहीं था कि वह कुछ ऐसा करेगा। हमारी मांग है कि उसे जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जाए।

डीएसपी देहाती नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली  कि बच्ची का कत्ल हो गया है। हमने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। पिता ने कृपाण मारकर बेटी की हत्या की है। बच्ची की मां बलजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता कहता था कि मेरी अकेली बेटी है। इसी बात से वह नाराज रहता था। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 30 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111