हुरिया को भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर राकेश राठौर ने दी शुभकामनाएं
जालन्धर। एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने यजित हुरिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राकेश राठौर ने यजित हुरिया का मुंह मीठा करवाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, करण शर्मा एवं हिमांशु चोपड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।