Wednesday, 4 November 2026
हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी 

12 नवम्बर को चुनाव, मतगणना व परिणाम होंगे घोषित 

नई दिल्ली । बी बी आई टी डेस्क 

केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर होनेवाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। वे अभी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। उनको अब मप्र से राज्यसभा भेजा जाएगा।

मध्यप्रदेश की राज्यसभा की सीट के निर्वाचन आयोग चुनाव तारीखों का ऐलान कर चुका है। 12 नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

Published on: 29 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111