Monday, 14 September 2026
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में वोटर हेल्प डेस्क एवं विशेष पंजीकरण अभियान

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में वोटर हेल्प डेस्क एवं विशेष पंजीकरण अभियान

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में वोटर हेल्प डेस्क एवं विशेष पंजीकरण अभियान

युवा लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार -  डॉ. नवजोत कौर 

जालन्धर  - नूपुर महेन्द्रू 

युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने तथा योग्य विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में वोटर हेल्प डेस्क एवं विशेष मतदाता जागरूकता व पंजीकरण अभियान चलाया गया।

श्रीमती दिव्या पी., आई.ए.एस., अतिरिक्त उपायुक्त (डी.) तथा एस.डी.एम. जालंधर-1 श्रीमती शुभी आंगरा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

स्वीप नोडल अधिकारी चंद्र शेखर और मनजीत मैनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका तथा मताधिकार के महत्व से अवगत करवाया।

इस अवसर पर कॉलेज की ओएसडी डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि युवा लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्प डेस्क विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया समझने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए एक सुविधाजनक मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी योग्य विद्यार्थियों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

डॉ. नेहा मोंगा और डॉ. परविंदर कौर ढिल्लों ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। छात्र एंबेसडरों अनंतनूर कौर, शुभम, प्रभशरण सिंह, सरगुण कौर, राहुल सलहोत्रा, वंश, सिमरन, सिमरत, चारिका, संजना और मृदुल ठाकुर ने अपने साथियों को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों की ओर से अभियान को भरपूर समर्थन मिला। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि मतदाता के रूप में पंजीकृत होना ही नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान अपनी वोट का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करना भी प्रत्येक योग्य नागरिक का लोकतांत्रिक कर्तव्य है।

Published on: 14 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111