Wednesday, 4 November 2026
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में श्री सुखमनी साहिब के पाठ व भोग

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में श्री सुखमनी साहिब के पाठ व भोग

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में श्री सुखमनी साहिब के पाठ व भोग 

विद्यार्थियों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को किया निहाल

जालन्धर। एस एन एन 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड, जालंधर में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि तथा सभी के भले की कामना के लिए श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूरी श्रद्धा और भावना के साथ गुरबाणी कीर्तन किया।

कीर्तन करने वाले विद्यार्थियों में प्रभशरण सिंह, अनंतनूर कौर, खुशप्रीत कौर, हरनीत कौर, सिमर सिंह, गगनदीप सिंह, उपिंदर कौर, गौरी और सिमर सिंह शामिल थे। विद्यार्थियों के मधुर कीर्तन से पूरे कॉलेज परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बन गया।

इस धार्मिक समागम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की आने वाली परीक्षाओं में सफलता के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में उनकी तरक्की, सफलता और खुशहाली के लिए अरदास करना था। इसके साथ ही कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों की सुख-शांति और सभी के भले की कामना भी की गई।

इस अवसर पर कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफल बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और एक अच्छा इंसान बनने के गुण पैदा करना भी है।

उन्होंने कहा कि श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, परीक्षाओं में सफलता और जीवन के हर पड़ाव पर चढ़दी कला के लिए गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करना है।

उन्होंने गुरबाणी कीर्तन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवा पीढ़ी को अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरसे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Published on: 31 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111